1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus/Lockdown: 2 करोड़ मजदूरों को दिया रोजगार, 80% मंडियां शुरू, गृह मंत्रालय ने कहा

Coronavirus/Lockdown: 2 करोड़ मजदूरों को दिया रोजगार, 80% मंडियां शुरू, गृह मंत्रालय ने कहा

कोरोना वायरस को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने बताया कि देश में 2 करोड़ मजदूरों को रोजगार दिया गया है।

Coronavirus/Lockdown: 2 करोड़ मजदूरों को दिया रोजगार, 80% मंडियां शुरू, गृह मंत्रालय ने कहा- India TV Hindi
Image Source : ANI Coronavirus/Lockdown: 2 करोड़ मजदूरों को दिया रोजगार, 80% मंडियां शुरू, गृह मंत्रालय ने कहा

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने बताया कि देश में 2 करोड़ से ज्यादा मजदूरों को रोजगार दिया गया है। संवाददाता सम्मेलन में गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने इस बात की जानकारी दी। सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि देश में 80 फीसदी मंडियों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा करीब दो करोड़ से ज्यादा मजदूरों को देश में रोजगार दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सर्वे के मुताबिक, करीब 60 फीसदी फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स शुरू हो गई हैं। वहीं, SEZ ने 2825 इकाइयां और इसके अलावा 350 एक्सपोर्ट ऑरियंटेड यूनिट्स भी क्रियाशील हो चुकी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों से, ईंट-भट्टों के संचालन से और सड़क परियोजनाओं इत्यादि के शुरू होने से स्थानीय और प्रवासी मजदूरों को फिर से रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन सब कामों को करते हुए सावधानी बरतनी जरूरी है।

वहीं, इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन ने देश में कोरोना वायरस के मामलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल से भारत में 1396 कोरोना वायरस के नए केस सामने आए, जिसके साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 27892 हो गई। उन्होंने बताया कि 20835 लोगों का इलाज अभी जारी है। पिछले एक दिन 381 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 6184 हो गई।

उन्होंने बताया कि मौजूदा वक्त में हमारा रिकवरी रेट 22.17 फीसदी हो चुका है और अच्छी खबर यह है कि हमारे रिकवरी रेट में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के 19 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोई केस सामने नहीं आया है। इन जिलों में 24 अप्रैल से अब तक तीन और जिले जुड़े हैं। महाराष्ट्र का गोंदिया, कर्नाटक का दावणगेरे और बिहार का लखीसराय जिला है। फिलहाल, 85 जिले हैं, जहां पिछले 14 दिनों में कोई केस नहीं मिला है।

Latest India News