1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: वसुंधरा राजे सिंधिया और दुष्यंत सिंह का कोरोना टेस्ट निगेटिव

Coronavirus: वसुंधरा राजे सिंधिया और दुष्यंत सिंह का कोरोना टेस्ट निगेटिव

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे दुष्यंत सिंह का कोरोना टेस्ट निगेटिव पाया गया है।

Vasundhra Raje- India TV Hindi
Vasundhra Raje

नई दिल्ली: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे दुष्यंत सिंह का कोरोना टेस्ट निगेटिव पाया गया है। ये दोनों  बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में कनिका कपूर के साथ कई नेताओं और अन्य लोगों ने भी शिरकत की थी। कनिका कपूर के इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। वसुंधरा राजे ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

आपको बता दें कि मशहूर गायिका कनिका कपूर ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह नोवल कोरोवायरस से पीड़ित हैं। कनिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पिछले चार दिनों से मुझमें फ्लू के लक्षण थे, मैंने अपनी जांच कराई और पाया कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं। मैं और मेरा परिवार अभी बिल्कुल अलग-थलग रह रहे हैं और इससे ठीक होने के लिए चिकित्सकों की सलाह का पालन कर रहे हैं।" हाल ही में लंदन से लखनऊ लौटीं कनिका ने आगे लिखा, "मैं जिन लोगों के संपर्क में आई हूं, उनका भी परीक्षण किया जा रहा है।" इस घटना के सामने आने के बाद कनिका के खिलाफ यूपी सरकार ने केस भी दर्ज कराया था।

Latest India News