1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल में सभी रेस्तरां, पब, बार 31 मार्च तक बंद, कोरोना वायरस के तीन मामले आए सामने

पश्चिम बंगाल में सभी रेस्तरां, पब, बार 31 मार्च तक बंद, कोरोना वायरस के तीन मामले आए सामने

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 31 मार्च तक सभी रेस्तरां, बार, पब, नाइटक्लब, मनोरंजन पार्क, संग्रहालय और चिड़ियाघर 31 मार्च तक बंद रखने का शनिवार को आदेश दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 31 मार्च तक सभी रेस्तरां, बार, पब, नाइटक्लब, मनोरंजन पार्क, संग्रहालय और चिड़ियाघर 31 मार्च तक बंद रखने का शनिवार को आदेश दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि रविवार से प्रभावी हो रहे इस आदेश का लक्ष्य सभी अनावश्यक सामाजिक जमावड़े को रोकना है। 

अधिकारी ने कहा कि यह निर्देश मसाज पार्लर, हुक्का बार पर भी लागू होगा। राज्य में तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने ब्रिटेन की यात्रा की थी। शनिवार को हाल में स्कॉटलैंड से लौटी एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इस घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर तीन हुई। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महिला की आयु 20 से 25 साल के बीच है। वह 16 मार्च को स्कॉटलैंड से लौटी थी और उसे बाद में कोविड-19 संक्रमण जैसे लक्षण दिखने पर शहर के बेलियाघाट आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा की रहने वाली है। 

अधिकारी इस बारे में पुष्ट जानकारी नहीं दे पाए कि महिला विदेश से लौटने के बाद तय नियमों के आधार पर घर में पृथक थी या नहीं। 

Latest India News