इन्दौरः इन्दौर में रहने वाले एक दम्पत्ति ने कीटनाशक (जहरीली दवाई) पीकर जान देने की कोशिश की। इलाज के दौरान पत्नी की तो मौत हो गई, लेकिन पति की हालत अब भी गम्भीर बनी हुई है। यह मामला परिवारिक विवाद का बताया जा रहा है।
भवरकुंआ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विष्णुपुरी क्षेत्र में रहने वाले सागर पटेल(29) और उसकी पत्नि मीरा पटेल(26) ने रविवार रात को अपने फ्लैट में कीट नाशक (जहरीली दवाई) पी लिया। दोनों के परिजन पीड़ितों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचें, जहां मीरा की मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सागर की स्थिति गम्भीर बताई गई।
जानकारी में पता चला है कि दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी। सागर की गांधीनगर क्षेत्र में पम्प सुधराने की दुकान थी। उनके साथ माता-पिता भी रहते थे। घटना के समय वे गांधीनगर स्थित दुकान में गए हुए थे। जांच में यह पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद था। सम्भवतः रविवार को विवाद फिर से शुरू हुआ हो और उन्होंने यह कदम उठा लिया। पुलिस मामलें की जांच कर रही है। वही सागर के बयान देने के बाद असली वजह सामने आ पाएगी।
Latest India News