IANS
Published : Apr 05, 2015 03:56 pm IST, Updated : Apr 05, 2015 03:56 pm IST
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह एक कुरियर कार्यालय में भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग लगने की सूचना दक्षिणी दिल्ली के ओखला फेज-दो इलाके में स्थित डीएचएल कार्यालय
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह एक कुरियर कार्यालय में भीषण आग लग गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग लगने की सूचना दक्षिणी दिल्ली के ओखला फेज-दो इलाके में स्थित डीएचएल कार्यालय से मिली।
दिल्ली के अग्निशमन सेवा प्रमुख ए.के. शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियों को मशक्कत करनी पड़ी।
उन्होंने कहा, "आग बहुत विकराल थी, लेकिन फिलहाल इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।"