1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आसाराम को कोर्ट से झटका, जमानत अर्जी फिर खारिज

आसाराम को कोर्ट से झटका, जमानत अर्जी फिर खारिज

जोधपुर: जोधपुर की एक सत्र अदालत ने बलात्कार के आरोपी प्रवचनकर्ता आसाराम की जमानत अर्जी आज खारिज कर दी। वह अभी जेल में है। अदालत की ओर से खारिज की गई 74 साल के आसाराम

asaram - India TV Hindi
asaram

जोधपुर: जोधपुर की एक सत्र अदालत ने बलात्कार के आरोपी प्रवचनकर्ता आसाराम की जमानत अर्जी आज खारिज कर दी। वह अभी जेल में है। अदालत की ओर से खारिज की गई 74 साल के आसाराम की यह छठी जमानत अर्जी थी।

आसाराम को अगस्त 2013 में 16 साल साल की एक स्कूली छात्रा से बलात्कार के आरोप में जेल भेजा गया था। अदालत के आदेश के बारे में पीडि़ता के वकील पी सी सोलंकी ने बताया कि अदालत ने आसाराम की उम्र और लड़की की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने में हुई देरी जैसी दलीलें नहीं मानी।

आसाराम की पैरवी भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी कर रहे थे। स्वामी ने सोमवार को अदालत में पेश होकर आसाराम की पैरवी की थी। अदालत ने सोमवार को ही जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों की बहस सुन ली थी और आज के लिए अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। फैसला सुनाए जाने के समय आसाराम अदालत में नहीं थे, लेकिन उनके समर्थक वहां मौजूद थे।

Latest India News