A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेएनयू राजद्रोह मामला: नहीं पेश हुए डीसीपी, अदालत ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार

जेएनयू राजद्रोह मामला: नहीं पेश हुए डीसीपी, अदालत ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार

दिल्ली की एक अदालत ने उस डीसीपी के पेश नहीं होने पर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई जिसे 2016 जेएनयू राजद्रोह मामले में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा गया था।

<p>JNU</p>- India TV Hindi
JNU

दिल्ली की एक अदालत ने उस डीसीपी के पेश नहीं होने पर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई जिसे 2016 जेएनयू राजद्रोह मामले में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा गया था। 

दिल्ली पुलिस ने पहले अदालत को बताया था कि प्राधिकारियों ने मामले में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ अभियोग चलाने के लिए अभी आवश्यक मंजूरी नहीं दी है और उसे मंजूरी लेने के लिए दो से तीन महीने का समय चाहिए। 

पुलिस ने कुमार और अन्य के खिलाफ 14 जनवरी को एक आरोप पत्र दायर करते हुए कहा था कि कन्हैया एक जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे और उन्होंने नौ फरवरी 2016 को जेएनयू परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान राजद्रोही नारों का समर्थन किया। अदालत ने इस मामले को देख रहे पुलिस उपाधीक्षक से रिपोर्ट मांगी थी। 

Latest India News