1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कम नहीं हो रही हैं कोर्ट की मुश्किलें, निपटाने से ज्यादा दर्ज हो रहे नए केस

कम नहीं हो रही हैं कोर्ट की मुश्किलें, निपटाने से ज्यादा दर्ज हो रहे नए केस

लंबित मामलों की बढ़ती संख्या से निबटने में न्यायपालिका की तरफ से लगातार कोशिश की जाती रही है। ताजा आंकड़ों से ये जाहिर है कि कि भारत में पिछले महीने दर्ज केस निपटाए गए मामलों से कहीं अधिक हैं।

Supreme court- India TV Hindi
Image Source : PTI Supreme court

नई दिल्ली : अदालत में लंबित मामलों की लिस्ट दिन-ब- दिन बढ़ती जा रही है जो पूरी न्यायपालिका के लिए एक बड़ी चुनौती है। लंबित मामलों की बढ़ती संख्या से निबटने में न्यायपालिका की तरफ से लगातार कोशिश की जाती रही है। ताजा आंकड़ों से ये जाहिर है कि कि भारत में पिछले महीने दर्ज केस निपटाए गए मामलों से कहीं अधिक हैं।
 
नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड के अनुसार अगस्त में 7.28 लाख मामलों का निपटान किया गया था जबकि देशभर में 7.70 लाख से अधिक मामले अदालतों में दर्ज किए गए थे। वहीं अगस्त महीने में 7,28,010 मामले निबटाए गए थे जबकि 7,70,714 मामले दर्ज किए गए। 

उत्तर प्रदेश में अदालतों ने 1,27,382 मामले निबटाए जबकि 1,44,210 मामले दर्ज किए गए। वहीं कर्नाटक में 82,058 मामले दर्ज किए गए जबकि 86,857 मामले निबटाए गए। दिल्ली में 30,284 नये मामले दर्ज किए गए जबकि 17,201 का निपटारा किया गया। 

Latest India News