कोविड-19: गोवा में संक्रमण के 570 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 10,494 पहुंची
गोवा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 570 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर दस हजार से अधिक हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
