मुंबई: दक्षिणी मुंबई के भीड़भाड़ वाले क्रॉफर्ड मार्केट में आज सुबह भीषण आग लग गई और 60 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि, हमारे नियंत्रण कक्ष को सुबह पांच बजकर 23 मिनट पर खबर मिली कि क्रॉफर्ड मार्केट में आग लग गई है। तुरंत ही 10 दमकल गाडि़यों और पानी के आठ टैंकरों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन इसे पूरी तरह बुक्षाने के प्रयास जारी हैं। आग में 60 से ज्यादा दुकानें जल गईं जिनमें से अधिकतर इत्र और पैकेजिंग सामग्री की दुकान थीं। आग लगने की वजह के बारे में अभी पता नहीं चला है।
निगमायुक्त अजय मेहता ने मौके का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बाजार और दुर्घटनास्थल से उचित दूरी बनाए रखने को कहा।
क्रॉफर्ड मार्केट छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास है और यहां अधिकतर दुकानें पुराने मकानों में बनी हैं।
Latest India News