1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: गिरीडीह में सीआरपीएफ ने मार गिराए 3 नक्‍सली, एक जवान शहीद

झारखंड: गिरीडीह में सीआरपीएफ ने मार गिराए 3 नक्‍सली, एक जवान शहीद

झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गिरीडीह में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक स्पेशल ऑपरेशन में सीआरपीएफ ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है।

<p>CRPF</p>- India TV Hindi
CRPF

झारखंड के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र गिरीडीह में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक स्‍पेशल ऑपरेशन में सीआरपीएफ ने 3 नक्‍सलियों को मार गिराया है। नक्‍सलियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्‍फोटक और एक एके 47 रायफल बरामद हुई है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6.15 बजे गिरीडीह के बल्‍भा घाट क्षेत्र में सीआरपीएफ की 7वीं बटालियन ने नक्‍सलियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेशन के बाद सीआरपीएफ ने 3 नक्‍सलियों के शव बरामद किए। इन नक्‍सलियों के पास से 1 एके 47 रायफल, 3 मैगजीन और 4 पाइप बम भी बरामद किए गए हैं। 

Latest India News