1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिट एंड रन केस: सलमान की किस्मत का फैसला कल

हिट एंड रन केस: सलमान की किस्मत का फैसला कल

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए कल का दिन काफी अहम है। हिंट एंड रन मामले में बांबे हाईकोर्ट कल (गुरुवार) अपना फैसला सुना सकती है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के गुरुवार का दिन काफी अहम है। हिंट एंड रन मामले में बांबे हाईकोर्ट कल अपना फैसला सुना सकती है। आपको बता दें इससे पहले सेशन कोर्ट ने सलमान खान को दोषी पाते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। सलमान खान के वकील ने इस फैसले को बांबे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। गौरतलब है कि सलमान खान से जुड़ा यह मामला साल 2002 का है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 4 अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

कल सलमान के लिए अहम दिन-

कल हिट एंड रन मामले में अदालत अपना फैसला सुना सकती है। इस मामले में सरकारी पक्ष और बचाव पक्ष के बीच बहस पूरी हो चुकी है। कल अदालत अपना फैसला सुना सकती है।

कल क्या संभव-

कल अदालत सलमान खान को आईपीसी की धारा 304-2 (गैर इरादतन हत्या) का आरोप लगा सकती है। अगर ऐसा होता है तो सलमान खान की सजा 2 साल की हो जाएगी। वहीं यह भी संभव है कि अदालत सलमान खान को आत्मसमर्पण करने को कह दे। सलमान खान खुद अदालत में मौजूद रह सकते हैं जबकि अदालत ने उन्हें खुद पेश न होने की छूट दे रखी है।   

क्या कहा बचाव पक्ष ने-

हिट एंड रन मामले में बचाव पक्ष की दलील थी कि जिस वक्त यह हादसा हुआ सलमान गाड़ी नहीं चला रहे थे। ड्राइविंग सीट पर उनका ड्राइवर अशोक सिंह बैठा हुआ था। आपको बता दें कि हादसे के वक्त सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिस कांस्टेबल भी मौजूद था, लेकिन सुनवाई के दौरान साल 2007 में उसकी मौत हो गई। अदालत के सामने रिकॉर्ड किए गए पाटिल के बयान के आधार पर ही सरकारी पक्ष ने सलमान खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

क्या कहना है सरकारी वकील का-  

वहीं इस मामले में सरकारी पक्ष का कहना है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त सलमान खान ही गाड़ी चला रहे थे और वो नशे में थे। इस दौरान कमाल खान भी सलमान के साथ गाड़ी में ही थे।

Latest India News