1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री की विदेशी सैलानियों को सलाह, स्कर्ट न पहनें

केंद्रीय मंत्री की विदेशी सैलानियों को सलाह, स्कर्ट न पहनें

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने विदेशी सैलानियों को सलाह दी है कि वे स्कर्ट या छोटे कपड़े न पहनें। शर्मा ने ये भी कहा कि महिला विदेशी सैलानियों रात को अकेले निकलने

Mahesh Sharma- India TV Hindi
Mahesh Sharma

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने विदेशी सैलानियों को सलाह दी है कि वे स्कर्ट या छोटे कपड़े न पहनें। शर्मा ने ये भी कहा कि महिला विदेशी सैलानियों रात को अकेले निकलने से बचना चाहिये। इन हिदायतों के पीछे उन्होंने सुरक्षा कारण बताए।

शर्मा ने आगरा में रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हमने विदेशी सैलानियों के पहनावे को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नही किए हैं लेकिन उनकी ख़ुद की सुरक्षा के लिए बेहतर होगा कि वे (महिला) स्कर्ट या छोटे कपड़े न पहने और रात को अकेले बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पश्चिमी संस्कृति से अलग है।

संस्कृति मंत्री ने कहा कि विदेशी सैलानियों को मंदिरों के शहर मथुरा और वृंदावन में भारतीय संस्कृति की संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिये।

ग़ौरतलब है कि पिछले साल भी शर्मा ने एक बयान दिया था जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। उन्होंने कहा था कि लड़कियों को रात को बाहर नहीं निकलना चाहिये क्योंकि ये भारतीय संस्कृति का हिस्सा नही है।

Latest India News