1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में लगातार 15वें दिन भी कर्फ्यू, अलगाववादियों का बंद

कश्मीर में लगातार 15वें दिन भी कर्फ्यू, अलगाववादियों का बंद

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में हिंसा व तनाव के मद्देनजर कर्फ्यू लगातार 15वें दिन भी जारी है। वहीं, अलगाववादियों ने भी बंद का आह्वान किया है। कर्फ्यू, प्रतिबंध और बंद के कारण यहां जनजीवन बुरी तरह

curfew in kashmir- India TV Hindi
curfew in kashmir

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में हिंसा व तनाव के मद्देनजर कर्फ्यू लगातार 15वें दिन भी जारी है। वहीं, अलगाववादियों ने भी बंद का आह्वान किया है। कर्फ्यू, प्रतिबंध और बंद के कारण यहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचने वाले हैं। यह इस माह उनकी दूसरी कश्मीर यात्रा है।

इससे पहले वह दो जुलाई को पुलवामा जिले के पंपोर क्षेत्र में आतंकवादी हमले में केंद्रीय सुरक्षा पुलिसबल (CRPF) के आठ जवानों के शहीद होने के बाद घाटी पहुंचे थे। उन्होंने अमरनाथ यात्रा भी की।

राजनाथ सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ में बुरहान वानी और उसके दो सहयोगियों की मौत के बाद से घाटी में व्याप्त हिंसा के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था का जायजा लेने यहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ दक्षिण कश्मीर के कुछ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे। हिंसा की इन घटनाओं में कुल 48 लोगों की मौत हो गई हैं, जिनमें 46 नागरिक और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों में कर्फ्यू जारी है जबकि घाटी के बाकी हिस्सों में प्रतिबंध लगाया गया है।

Latest India News