जम्मू : सिखों ने आतंकवादी सिख नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर वाले पोस्टर हटाए जाने के विरोध में जम्मू में प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें अवरुद्ध कर अपना विरोध जताया।
इस दौरान सुरक्षा बलों और सिखों के एक समूह के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित दर्जनभर से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।
जम्मू सिटी सेंटर से आठ किलोमीटर दूर गड़ीगढ़ में सिख प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिख प्रदर्शनकारियों की हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को गोली चलानी पड़ी।
अधिकारियों ने जम्मू क्षेत्र के पांच जिलों में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
Latest India News