1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: बकरीद के मौके पर भी 10 जिलों में कर्फ्यू, ताजा प्रदर्शन में दो की मौत

J&K: बकरीद के मौके पर भी 10 जिलों में कर्फ्यू, ताजा प्रदर्शन में दो की मौत

श्रीनगर: कश्मीर में सुरक्षा बलों और पत्थर फेंक रहे प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा संघर्षों में आज दो युवक की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने कश्मीर के सभी 10 जिलों

kashmir unrest- India TV Hindi
kashmir unrest

श्रीनगर: कश्मीर में सुरक्षा बलों और पत्थर फेंक रहे प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा संघर्षों में आज दो युवक की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने कश्मीर के सभी 10 जिलों में कर्फ्यू लगा रखा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बांदीपुरा में ईद की नमाज समाप्त होने के तुरंत बाद प्रदर्शनकारियों के समूह ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुये सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले और पैलेट गन चलाए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय मुर्तजा अहमद को आंसू गैस का गोला लगा जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गयी। बांदीपुरा शहर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कई अन्य घायल हो गये।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के बांदीपुरा में ताजा प्रदर्शनों के दौरान एक युवक शाहिद अहमद के मारे जाने के बाद दक्षिण कश्मीर से भी संघर्षों की खबर मिली है। इन मौतों के साथ कश्मीर में जारी आंदोलन के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़ कर 78 हो गयी है।

इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद

सरकार ने अगले 72 घंटों के लिए सभी दूरसंचार नेटवर्क की इंटरनेट सेवा और मोबाइल टेलीफोन सेवा को बंद करने का आदेश दे दिया है। केवल बीएसएनएल की सेवा चालू रहेगी। पोस्टपेड बीएसएनएल कनेक्शन को इस दायरे से बाहर किया गया है, क्‍योंकि इसे मुख्य रूप से पुलिस, सेना और सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रयोग किया जाता है

सूत्रों ने कहा कि राज्य की वर्तमान कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद इंटरनेट सेवाओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि एयरटेल, एयरसेल, वोडाफोन और रिलायंस टेलीकॉम से तत्काल प्रभाव से 72 घंटे तक सेवाएं बंद करने के लिए कहा गया है। बीएसएनएल से भी इंटरनेट ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद करने को कहा गया है।

Latest India News