1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुष्कर्म के आरोपी गोवा के विधायक की हिरासत बढ़ी

दुष्कर्म के आरोपी गोवा के विधायक की हिरासत बढ़ी

गोवा की एक स्थानीय अदालत ने एक नाबालिग को खरीदने और उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी विधायक अतानासियो मोंसेरेट की पुलिस हिरासत की अवधि चार दिनों के लिए बढ़ा दी।

accused MLA Atanasio Monserrate
- India TV Hindi
accused MLA Atanasio Monserrate

पणजी: गोवा की एक स्थानीय अदालत ने एक नाबालिग को खरीदने और उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी विधायक अतानासियो मोंसेरेट की पुलिस हिरासत की अवधि चार दिनों के लिए बढ़ा दी। अदालत ने नाबालिग की मां की हिरासत अवधि भी चार दिनों के लिए बढ़ा दी है।

महिला पर अपनी बेटी को एक कथित दलाल रोजी फेरोस के माध्यम से विधायक को बेचने का आरोप है। दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व मंत्री मोंसेरेट को फेरोस से नाबालिग को 50 लाख रुपये में खरीदने और उसे ड्रग्स देने तथा बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में पांच मई को गिरफ्तार किया गया था।

तीनों आरोपी वर्तमान में अपराध शाखा की हिरासत में हैं, जबकि लड़की को बाल सुधार गृह में रखा गया है। मोंसेरेट साल 2012 में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के साथ नजदीकियां बढ़ाने के कारण पार्टी से बर्खास्त कर दिए गए थे।

Latest India News