नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार को दो जगह सिलेंडर फट गए। इन सिलेंडर ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग झुलस गए। एक सिलेंडर गीता कालोनी में फटा जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। दूसरी तरफ सनलाइट कॉलोनी में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में 3 लोगों की जिंदगी चली गई। इस हादसे में 22 लोग घायल हो गए।
गीता कॉलोनी के कैलाश नगर के मकान में सिलेंडर फटने के साथ जबर्दस्त धमाका हुआ। इससे दो मकानों को भारी नुकसान पहुंचा। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि हाइड्रोजन गैस से भरे सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गए। घायलों में बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।
Latest India News