1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पांच रुपए में पेटभर खाना,यकीन कीजिए बात सच है

पांच रुपए में पेटभर खाना,यकीन कीजिए बात सच है

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में जहां पांच रुपए से ढंग की चाय नसीब न हो वहां पर अगर कोई पांच रुपए में आपका पेट भर दे तो आपको यकीनन हैरानी होगी। कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त

5 रुपए में भरेगा पेट...- India TV Hindi
5 रुपए में भरेगा पेट दादी की रसोई में मिलेगा खाना

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में जहां पांच रुपए से ढंग की चाय नसीब न हो वहां पर अगर कोई पांच रुपए में आपका पेट भर दे तो आपको यकीनन हैरानी होगी। कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त जनता भी आसमान छूते सब्जियों और दालों के दाम से परेशान है, लेकिन वो कहते हैं कि हर बुराई के बीच एक अच्छाई आ ही जाती है। जहां एक ओर पूरी दुनिया महंगाई ने बेहतर निवाले से आम आदमी की पहुंच और दूर कर दी है वहीं नोएडा के एक समाजसेवी व्यक्ति की अनोखी स्कीम एक नई मिसाल कायम कर रही है। स्थानीय लोग इक काम को करने वाले व्यक्ति को मसीहा बता रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि ये शानदार स्कीम सिर्फ गरीब तबके के लोगों के लिए ही है और इस योजना को चलाने का बीड़ा उठाया है एक समाज सेवी अनूप खन्ना ने। आपको जानकारी दे दें कि दादी की रसोईं नाम आज अनूप सेक्टर-29 स्थित गंगा कांप्लेक्स में करीब 12 बजे के आस-पास अपनी इस शानदार मुहिम की शुरुआत करेंगे। उनका कहना है कि अगर यह मुहिम रंग लाती है तो अन्य स्थानों पर भी इसके स्टॉल खोले जाएंगे।

खाने में क्या मिलेगा-

दादी की रसोई में देसी घी का तड़का लगी दाल, चावल और अचार मिलेगा और वो भी सिर्फ पांच रुपए में। अगर यह मुहिम कामयाब रहती है तो डाइट में रोटी और सब्जी को भी जोड़ा ज सकता है।

गौरतलब है कि समाज सेवी अनूप खन्ना को यह प्रेरणा उनको उनकी दादी से मिली है। उन्होंने बताया, “मेरी दादी मां सरोजनी खन्ना ने एक बार मुझसे कहा कि अब तो मैं सिर्फ खिचड़ी खाती हूं, मेरे ऊपर होने वाले खर्च में काफी बचत होती है, उससे गरीबों को खाना खिलाओ।”

Latest India News