1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दादरी में पाड़ित परिवार से मिलने पहुंचे केजरीवाल, गांववालों ने मीडिया पर हमला बोला

दादरी में पाड़ित परिवार से मिलने पहुंचे केजरीवाल, गांववालों ने मीडिया पर हमला बोला

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दादरी बीफ मामले में सियासत तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं। अरविंद के साथ पार्टी नेता संजय सिंह और कुमार

दादरी मामले में...- India TV Hindi
दादरी मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे केजरीवाल

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दादरी बीफ मामले में सियासत तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं। अरविंद के साथ पार्टी नेता संजय सिंह और कुमार विश्वास भी हैं। मामले में अब तक 6 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी गांव में नेताओं का तांता लगा रहा। असदुद्दीन ओवैसी ने कल पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। साथ ही केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

गांववालों ने मीडिया पर हमला बोला

दादरी में लोगों ने मीडिया पर हमला बोल दिया। अखलाक के गांववालों का आरोप है कि लगातार मीडिया पर खबर दिखाए जाने से पूरे गांव की बदनामी हो रही है। पिछले कई दिनों से अखलाक के गांव में राजनेता आ रहे हैं।

जम कर हो रही है राजनीति

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे एसडीएम राजेश यादव को लोगों ने भगा दिया। पीड़ित परिवारों ने एसडीएम पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ितों के मुताबिक एसडीएम उन्हें राज्य सरकार के खिलाफ कुछ ना बोलने को कह रहे थे।

बसपा प्रमुख मायावती ने पूरे मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दादरी की दर्दनाक घटना के लिए RSS और BJP के अराजक और आपराधिक तत्वों से ज्यादा उत्तर प्रदेश की सपा सरकार दोषी है।

सोशल मीडिया पर सख्त हुआ प्रशासन

दादरी कांड में सोशल मीडिया पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। भड़काऊ भाषण और तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में एक ट्विटर अकाउंट पर केस दर्ज किया गया है।

Latest India News