नई दिल्ली: देश भर को हिला देने वाले नोएडा के दादरी कांड में नया खुलासा हुआ है। जिस मांस को लेकर दादरी के बिसाहड़ा गांव में अखलाक नाम के शख्स की हत्या के बाद सियासी तूफान मच गया था, अब उसी मांस को लेकर मथुरा लैब की फोरेंसिक रिपोर्ट में चौंकाने वाला सच सामने आया है।
पहले दादरी में ही जांच हुई थी तो बताया गया था कि वह बकरे का मीट है। उसके बाद सैंपल को आगे की जांच के लिए मथुरा की सरकारी फॉरेंसिक लैब में भेजा गया जिसकी ताजा रिपोर्ट में यह कहा गया है कि वह बीफ है।
बाद में जब मामले की तफ्तीश के लिए फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में कहा गया कि जो मीट फ्रीजर से मिला था, वह 'बकरे' का था। अब रासायनिक विश्लेषण का कहना है कि मीट का सैंपल 'गाय या उसके बछड़े' का था।
उल्लेखनीय है कि 28 सितंबर, 2015 को अखलाक के फ्रीजर में वह मीट मिला था। उसके चलते गुस्साई भीड़ ने अखलाक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसके बेटे मोहम्मद दानिश को बुरी तरह पीटा गया। लोगों को अखलाक के परिवार पर गोहत्या और बीफ खाने का शक था। उत्तर प्रदेश में यह गैरकानूनी है।
Latest India News