1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी के इस मंदिर में भगवान राम के साथ लगेगी ददुआ की मूर्ति

यूपी के इस मंदिर में भगवान राम के साथ लगेगी ददुआ की मूर्ति

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) के एक मंदिर में चंबल के कुख्यात डकैत शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ की मूर्ति भगवान की मूर्तियों के साथ स्थापित करने की तैयारियां चल रही हैं और इस समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ कई बड़े नेताओं के शिरकत करने की संभावना हैं।

dadua- India TV Hindi
dadua

नई दिल्ली: फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) के एक मंदिर में चंबल के कुख्यात डकैत शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ की मूर्ति भगवान की मूर्तियों के साथ स्थापित करने की तैयारियां चल रही हैं और इस समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ कई बड़े नेताओं के शिरकत करने की संभावना हैं।

फतेहपुर के धाता थानाक्षेत्र के कबरहा गांव में एक मंदिर है, जिसकी नींव कुख्यात डकैत ददुआ ने साल 2000 में रखी थी। इस मंदिर का निर्माण साल 2006 में पूरा होने के बाद भव्य समारोह आयोजित किया गया,जिसमें ददुआ भी शामिल हुआ था। मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान व शिव की मूर्तियां हैं, अब मंदिर में ददुआ के साथ-साथ उसके पिता स्व. रामप्यारे सिंह, माता स्व. कृष्णा देवी और पत्नी स्व. सियादेवी की मूर्तियां भी स्थापित की जाएगी। इस गांव के लोग ददुआ को भगवान मानते हैं।

ददुआ के भाई पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, उसका बेटा वीर सिंह(कर्वी विधायक) इस मौके पर भव्य समारोह का आयोजन कर रहें हैं, जिसमें मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोगों के शिरकत करनें की संभावना हैं। समारोह 4 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा, 12 फरवरी को मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। कई गांवो के ग्रामीणों को समारोह के न्योते भेजे जा चुके है।

ददुआ ने तीन दशक तक चंबल पर राज किया था, 1978 में एक व्यक्ति की हत्या कर उसनें अपराध की दुनिया में कदम रखा और 1983 में अपना गैंग खड़ा किया,2008 में पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। समारोह को भव्य रूप देने के लिए एक विशाल पंडाल का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए मजदूर दिन रात काम कर रहे है। समारोह के दौरान 6 फरवरी को भजन सम्राट अनूप जलोटा दवा्रा भजन संध्या का भी कार्यक्रम होगा। समारोह को देखते हुए जिले का प्रशासन भी सतर्क हो गया हैं।

Latest India News