1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑरलैंडो अटैक: दलाई लामा की दुनिया को नसीहत, भारत से सीखें धार्मिक सौहार्द

ऑरलैंडो अटैक: दलाई लामा की दुनिया को नसीहत, भारत से सीखें धार्मिक सौहार्द

दलाई लामा ने ऑरलैंडो गोलीबारी के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और दुनिया को भारत से प्रेरणा लेने की नसीहत देते हुए कहा कि भारत ने 2,000 से अधिक वर्षों से धार्मिक सौहार्द को बनाए रखा है।

 

7 रंगों से रोशन हुआ भारत में अमेरिकी दूतावास

ऑरलैंडो में गे क्लब पर हमले के मद्देनजर LGBT समुदाय के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास 7 रंगों के इंद्रधनुषी रंग से रोशन हुआ। हमले के शिकार हुए लोगों के प्रति शोक जताने के लिए दूतावास ने अमेरिकी झंडे के साथ सात रंगों के झंडे को भी प्रदर्शित किया।

वहीं मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने भी लेस्बियन, गे, बाइसेक्शुअल, ट्रांसजेंडर एंड इंटरसेक्स (LGBTI) प्राइड मंथ के सम्मान और ओरलैंडो त्रासदी के शिकार लोगों की याद में अपनी इमारत को इंद्रधनुषी रंग से रोशन किया।वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि जून के अंत तक वाणिज्य दूतावास इंद्रधनुषी रंग से रोशन रहेगा।

Latest India News