मुजफ्फरनगर: ब्याज न चुका पाने के कारण एक दलित व्यक्ति की कथित तौर पर पीट पीटकर हत्या कर दी गई । यह घटना जिले के बेहदाथ्रू गांव में हुई । उन्होंने बताया कि नरेश की कल अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक की पत्नी की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार छह सितंबर को उसके पति को मिन्टू और उसके बेटे मीनू ने पीटा तथा प्रताडि़त किया ।
उसने शिकायत में कहा, दोनों ने नरेश को 40,000 रूपये दिए थे जो उसने लौटा दिए थे लेकिन वे ब्याज जोड़कर ज्यादा रूपये मांग रहे थे।
पुलिस ने बताया कि नरेश ने अतिरिक्त रूपये देने से मना कर दिया जिसके बाद दोनों आरोपियों ने छह सितम्बर को उसे बुरी तरह पीटा। उसे उसी दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
मामले पर कार्रवाई की मांग करते हुए दलित समुदाय के लोगों ने भोपा पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया।
पुलिस ने बताया कि मिंटू और मीनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
Latest India News