1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निवेश में गिरावट देश के लिए चिंता का विषय: राजन

निवेश में गिरावट देश के लिए चिंता का विषय: राजन

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात से चिंतित है कि भारत में सरकारी और निजी निवेश में गिरावट से देश का विकास प्रभावित हो

निवेश में गिरावट देश...- India TV Hindi
निवेश में गिरावट देश के लिए चिंता का विषय: राजन

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात से चिंतित है कि भारत में सरकारी और निजी निवेश में गिरावट से देश का विकास प्रभावित हो सकता है।

राजन ने एक कार्यक्रम में कहा, "विकास के मद्देनजर मुख्य चिंता निवेश को लेकर है। निजी निवेश में थोड़ी गिरावट आई है। सरकारी निवेश में भी कमी हुई है।" उन्होंने कहा कि विकास और निवेश की गति घटने के बाद भी हालांकि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ने और अवसंरचना विकास में तेजी आने से निजी निवेश को बढ़ावा मिल सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत सप्ताह ब्रिटेन में कहा था कि भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है। इसका पता इस बात से चलता है कि भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 40 फीसदी बढ़ा है।

आरबीआई ने हाल ही में मौजूदा कारोबारी साल में भारत की विकास दर के अपने अनुमान को घटाकर 7.4 फीसदी कर दिया है। पहले उसने 7.6 फीसदी का अनुमान जाहिर किया था।

आरबीआई ने सितंबर में रेपो दर में 50 आधार अंक की कटौती कर इसे 6.75 फीसदी कर दिया था।

Latest India News