1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंजीनियर मर्डर केस: एक गिरफ्तार, 2 अन्य को हिरासत में लिया गया

इंजीनियर मर्डर केस: एक गिरफ्तार, 2 अन्य को हिरासत में लिया गया

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में गत 26 दिसंबर को दो इंजीनियरों की हत्या मामले में पुलिस ने इस कांड को अंजाम देने वाले आपराधिक गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को सीतामढी जिला से आज

darbhanga case- India TV Hindi
darbhanga case

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में गत 26 दिसंबर को दो इंजीनियरों की हत्या मामले में पुलिस ने इस कांड को अंजाम देने वाले आपराधिक गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को सीतामढी जिला से आज गिरफ्तार कर लिया तथा दो अन्य लोगों को पश्चिमी चंपारण जिला में हिरासत में लिया है।

राज्य उच्च पथ 88 पर समस्तीपुर जिला के वरनापुल से दरभंगा के कुशेश्वर स्थान के रसियारी गांव के बीच सड़क निर्माण कार्य में लगी निजी कंपनियों बीएनसी और सीएनसी से लेवी (अवैध राशि) वसूली को लेकर गत 26 दिसंबर को दरभंगा-कुशेश्वर स्थान उच्च पथ पर शिवम चौक के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में इन कंपनियों के दो अभियंताओं रोहतास जिला के डेहरी थाना क्षेत्र निवासी ब्रजेश कुमार और बेगूसराय जिला निवासी मुकेश कुमार की मौत हो गयी थी।

घटनास्थल से पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन बिहार पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी का एक पर्चा बरामद किया था जिसपर धमकी भरी बातें लिखे होने के साथ संगठन के सरगना संतोष झा जिंदाबाद लिखा था। सीतामढी के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाद एस ने पत्रकारों को बताया कि दरभंगा में अभियंता कांड में संलिप्त बिहार पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी के सरगना संतोष झा के राईट हैंड माने जाने वाले षि झा को रून्नीसैदपुर थाना अंतर्गत जनाढ गांव स्थित उसके ससुराल से आज गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि बेलसंड थाना अंतर्गत हसौर गांव निवासी षि ने पूछताछ के दौरान दरभंगा में इंजीनियरों की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। पश्चिम चंपारण जिला में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने आज छापेमारी कर सुबोध दुबे एवं सेवानिवृत्त शिक्षक मनकेश्वर तिवारी को हिरासत में लिया।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गये दोनों लोगों से पूछताछ जारी है। दूबे पर पुल निर्माण का कार्य करने वाली एक कंपनी से पूर्व में भी रंगदारी मांगने का आरोप है।

Latest India News