1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कलयुगी बाप ने अपनी बेटी को किया प्रेग्नेंट, अब बच्चे को जन्म देगी बेटी

कलयुगी बाप ने अपनी बेटी को किया प्रेग्नेंट, अब बच्चे को जन्म देगी बेटी

नई दिल्ली: कानपुर में एक कलयुगी बाप ने बाप- बेटी के रिश्ते को कलंकित किया है। बीते 16 जुलाई को नाबालिग ने पिता पर आठ महीने से जबरन यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।

लड़की के मुताबिक, मां की मौत के कुछ महीने बाद एक दिन पिता शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसने जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। इसका विरोध करने पर उसने मारा-पीटा और मुंह बंद रखने की धमकी दी।

पिता के डर की वजह से आरती ने किसी को कुछ नहीं बताया। उसे डर था कि यदि पुलिस से शिकायत की तो पिता को जेल भेज दिया जाएगा। 16 जुलाई को आरती के पेट में दर्द होने लगा तो पड़ोस में रहने वाली शिवकली उसे डॉक्टर के पास ले गई। तभी आरती के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली। इसके बाद आरती ने पूरी आपबीती सुनाई तो लोगों के होश उड़ गए।

आठ महीने से कर रहा था यौन शोषण

लड़की का कहना है कि बीते आठ महीने से पिता उसका यौन शोषण कर रहा था। इस घटना के सामने आने के बाद लोग उस लड़की को बाबूपुरवा थाने ले गए और पिता किशन लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 16 जुलाई की देर रात आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेज दिया था।

Latest India News