1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हेडली की सजा माफ, सरकारी गवाह बन खोलेगा पाकिस्तान के राज

हेडली की सजा माफ, सरकारी गवाह बन खोलेगा पाकिस्तान के राज

मुंबई में 26/11 हमलों की साजिश रचने वाले डेविड कोलमन हेडली की सजा को माफ कर दिया गया है और वो अब सरकारी गवाह बन पाकिस्तान के कई अहम राज बेपर्दा करेगा।

david coleman headley- India TV Hindi
david coleman headley

मुंबई: मुंबई में 26/11 हमलों की साजिश रचने वाले डेविड कोलमन हेडली की सजा को माफ कर दिया गया है और वो अब सरकारी गवाह बन पाकिस्तान के कई अहम राज बेपर्दा करेगा। आपको बता दें कि गुरुवार को हेडली ने मुंबई की एक विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी दी। इस कॉन्फ्रेंस में हेडली ने जांच में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। आपको बता दें क डेविड कोलमेन हेडली को गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।

इससे पहले विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने बताया था कि हमें अमेरिका के न्याय विभाग ने सूचित किया है कि 26/11 हमलों में आरोपी डेविड कोलमैन हेडली को भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार को शाम 6:30 पर मुंबई की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि हेडली फिलहाल अमेरिका की एक जेल में 35 साल कैद की सजा काट रहे हैं।

पाकिस्तान में रची गई साजिश हो सकती है बेनकाब-

डेविड कोलमन हेडली को सरकारी गवाह बनाए जाने के बाद अब इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि पाकिस्तान में रची गई हमलों की साजिश बेनकाब हो जाएगी। डेविड कोलमन हेडली लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी रह चुका है। जानकारी के मुताबिक अब हेडली 8 फरवरी 2016 को अभियोजन पक्ष के गवाह के तौर पर गवाही देगा। इससे पहले हेडली ने शर्त रखी थी कि वो माफी दिए जाने के बाद ही गवाही देने को तैयार होगा। वहीं हेडली ने यह भी कहा कि उस पर भारत में वही आरोप लगाए गए हैं जो अमेरिकी अदालत ने लगाए हैं और वो मानता है कि वह उन आरोपों में सहभागी था।

Latest India News