1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दाऊद की काली कमाई से बनी प्रापर्टी की नीलामी शुरू

दाऊद की काली कमाई से बनी प्रापर्टी की नीलामी शुरू

मुंबई में आज अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की काली कमाई से बनी संपत्ति की नीलामी होगी।

dawood- India TV Hindi
dawood

मुंबई: मुंबई में आज अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की काली कमाई से बनी संपत्ति की नीलामी शुरू हो गई है। होटल डिप्लोमैट में सुबह 11 बजे से 5 बजे तक दाऊद इब्राहिम की 7 संपत्तियों की बोली लगना शुरू हुई। आज होने वाली नीलामी के लिए बोली लगाने वालों में हिंदू महासभा अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि भी शामिल हैं।

दाऊद की संपत्ति की नीलामी पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। दाऊद के पूर्व वकील श्याम केसवानी ने इस नीलामी को ड्रामा बताया है। पहले हुई नीलामी में दाऊद की प्रॉपर्टी खरीदने वाले अजय श्रीवास्तव इस बार नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे।

क्या-क्या होगा नीलाम?

दाऊद की प्रॉपर्टी में से एक 'दिल्ली जायका' रेस्टोरेंट भी नीलाम होगा। रेस्टोरेंट की बोली लगाने वाले बालाकृष्णन मौजूद रहेंगे।

मुंबई के नागपाडा में दाऊत का एक होटल बना है ‘दिल्ली जायका' ये होटल बेशक छोटा सा है और जर्जर हालत में है लेकिन इसकी कीमत करोड़ों में है क्योंकि ये इलाका काफी पॉश इलाकों में आता हैं। 80 के दशक में जब पुलिस ने दाऊद पर शिकंजा कसा तो वो मुंबई छोड़कर अपने गुर्गें के साथ यहां से भाग गया ये होटल दाऊद की काली कमाई का ही एक हिस्सा है।

पिछले 4 सालों से घाटकोपर में खड़ी दाऊद इब्राहिम की हुंडई एसेंट कार नीलाम होगी।

Latest India News