A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दाऊद का रिश्तेदार गिरफ्तार, हत्या का आरोप

दाऊद का रिश्तेदार गिरफ्तार, हत्या का आरोप

मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के एक रिश्तेदार अजीम शाद खान को गिरफ्तार किया है, अजीम के अलावा 3 और लोगों की गिरफ्तारी हुई है

Dawood Ibrahim- India TV Hindi
Dawood Ibrahim

मुंबई। मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के एक रिश्तेदार अजीम शाद खान को गिरफ्तार किया है, अजीम के अलावा 3 और लोगों की गिरफ्तारी हुई है, चारों पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार को मुंबई के वकोला में अबदुल्ला नाम के एक व्यक्ति की चाकू मारकर सरेआम हत्या की थी। 

बताया जा रहा है कि अजीम शाद खान के पिता का नाम अमीर शाद खान है जो दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का समधी है, अमीर की बेटी की शादी हसीना के बेटे दानिश से हुई है। बताया जा रहा है कि अजीम शाद खान ने आपसी रंजिश में अबदुल्ला की हत्या की है। 

Latest India News