1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम होगा रिटायर ?

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम होगा रिटायर ?

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम 26 दिसंबर को अपना 60वां जन्म दिन मनाएगा। खबरों के मुताबिक, कराची में उसके जन्मदिन पर जश्न की तैयारियां भी चल रही हैं।

dawood ibrahim- India TV Hindi
dawood ibrahim

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम 26 दिसंबर को अपना 60वां जन्म दिन मनाएगा। खबरों के मुताबिक, कराची में उसके जन्मदिन पर जश्न की तैयारियां भी चल रही हैं। दाऊद के जन्मदिन के जश्न में करीब 650 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस पार्टी में दाऊद अंडरवर्ल्ड को अलविदा भी कह सकता है।

इसका खुलासा भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों ने कॉल इंटरसेप्ट के बाद किया। पार्टी की तैयारियों का खुलासा तब हुआ जब छोटा शकील ने दुबई में एक शख्स को पार्टी का न्योता भेजा। बातचीत से पता चला है कि पार्टी की तैयारी जोरों पर है। अंदाजा ये भी है कि मुंबई में दाऊद के कुछ खास लोग भी पार्टी में शामिल होंगे।

पार्टी में पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी ISI के तमाम बड़े अधिकारी, नेता और कुछ क्रिकेटर शामिल होंगे। इसके साथ ही नेपाल के कुछ सांसदों को भी पार्टी में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। जबकि पाक हमेशा ही इस बात से इंकार करता आ रहा है कि दाऊद पाक में है।

Latest India News