1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. होता है..चलता है...के दिन लद गए, दुनिया हमें उम्मीद से देख रही है: मोदी

होता है..चलता है...के दिन लद गए, दुनिया हमें उम्मीद से देख रही है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की ओर बेहद उम्मीदों के साथ देख रही है और देश 'होता है-चलता है" रवैये को अब और वहन नहीं कर सकता है।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नवसारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की ओर बेहद उम्मीदों के साथ देख रही है और देश 'होता है-चलता है" रवैये को अब और वहन नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री ने विभिन्न स्थितियों पर प्रशासन जिस तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त करता है, उसमें व्यापक बदलाव लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

प्रधानमंत्री ने कहा, "कई बार हम अपनी आंखों के सामने चीजें होते देखते हैं लेकिन हमारी प्रतिक्रिया बेहद चलताउ या खराब रहती है। मेरा मानना है कि भारत जैसा देश इस तरह के रवैये को वहन नहीं कर सकता है। होता है..चलता है...देखेंगे... के दिन लद गए हैं क्योंकि दुनिया हमें बेहद उम्मीदों के साथ देख रही है। 

पीएम मोदी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित सामाजिक सशक्तीकरण शिविर को संबोधित कर रहे थे। मोदी आज 66 साल के हो गए। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांग नागरिकों को वित्तीय सहायता बांटने और सहायक उपकरण बांटने के लिए किया गया था। 

मोदी ने इस तरह के शिविर में हिस्सा लेने वाला पहला प्रधानमंत्री बनने पर खुशी जताई और उन्हें आमंत्रित करने के लिए मंत्रियों का शुक्रिया अदा किया। 

Latest India News