A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फंदे से लटकता हुआ मिला 29 वर्षीय अविवाहित नौसनिक का शव

फंदे से लटकता हुआ मिला 29 वर्षीय अविवाहित नौसनिक का शव

कोलाबा नौसैनिक क्षेत्र में बुधवार (19 अगस्त) को एक 29 वर्षीय अविवाहित नौसनिक का शव लटका हुआ पाया गया।

Dead body of navy man found hanging - India TV Hindi
Image Source : PTI Dead body of navy man found hanging 

मुंबई। मुंबई के कोलाबा नौसैनिक क्षेत्र में बुधवार (19 अगस्त) को भारतीय नौसेना के एक 29 वर्षीय अविवाहित नौसनिक का शव  फंदे से लटकता हुआ पाया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, प्रथम दृष्टया ये खुदकुशी का मामला लगता है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक केस भी दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए एक सांविधिक बोर्ड का आदेश दिया जा रहा है। हालांकि, स्थानीय कोलाबा पुलिस स्टेशन में भी मामला दर्ज किया गया है। 

 नाविक की पहचान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बात का भी पता नहीं चल पाया है कि अगर ये खुदकुशी है तो इसका क्या कारण है।

Latest India News