1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रॉली बैग में मिली औरत की लाश

दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रॉली बैग में मिली औरत की लाश

पुलिस को उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर एक नहर के किनारे एक युवती की लाश मिली है जो ट्रॉली वाले सूटकेस में बंद करके वहां फेंकी गई थी।

deadbody in suitcase- India TV Hindi
deadbody in suitcase

मथुरा: पुलिस को उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर एक नहर के किनारे एक युवती की लाश मिली है जो ट्रॉली वाले सूटकेस में बंद करके वहां फेंकी गई थी।

पुलिस के अनुसार युवती की हत्या करके लाश को यहां लाकर ठिकाने लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रैपुराजाट गांव के लोगों ने जंगल इलाके में एक छोटी नहर के किनारे एक सूटकेस के पड़े होने की जानकारी दी, जिस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं।

पड़ताल के दौरान पुलिस को उसमें एक युवती की लाश मिली जिसकी आयु संभवत 35 से 40 वर्ष के बीच है। युवती के पेट, छाती, और हाथ पर बेतहाशा चाकू मारे जाने के निशान थे तथा उसकी लाश अद्र्धनग्न अवस्था में मिली है। खास बात यह थी कि उसके किसी भी आभूषण को हाथ नहीं लगाया गया था। उनके कानों में बाली, गले में सोने की चेन-लॉकेट, पैरों में बिुए आदि पहने हुए थे।

घटना की जानकारी मिलने पर पहंुचे एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मारी गई महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उसकी कहीं और हत्या करके लाश यहां लाकर फेंकी गई है।

Latest India News