1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारिश: बाढ़ के कारण गुजरात में मरने वालों की संख्या 70 हुई

बारिश: बाढ़ के कारण गुजरात में मरने वालों की संख्या 70 हुई

अहमदाबाद: गुजरात में भारी बारिश और इससे कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर आज 70 हो गयी। बारिश से बुरी तरह प्रभावित अमरेली जिले में

बाढ़ के कारण गुजरात...- India TV Hindi
बाढ़ के कारण गुजरात में मरने वालों की संख्या 70 हुई

अहमदाबाद: गुजरात में भारी बारिश और इससे कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर आज 70 हो गयी। बारिश से बुरी तरह प्रभावित अमरेली जिले में 26 लोगों की मौत हुई है।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और प्रवक्ता नितिन पटेल ने बताया, मूसलाधार बारिश के कारण लगभग 70 लोगों की मौत हुई है। गुजरात राज्य आपात नियंत्रण कक्ष द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार 26 लोगों की मौत बारिश से सबसे अधिक प्रभावित अमरेली जिले में हुई है, जबकि भरूच, जामनगर, कच्छ एवं राजकोट जिलों में पांच-पांच लोगों की जान गई है।

देवभूमि-द्वारका में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि भावनगर, जूनागढ एवं सुरेन्द्रनगर में तीन-तीन लोग मरे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दाहोद, मेहसाणा, मोरबी और सूरत में दो-दो लोगों की मौत हुई है, जबकि खेडा, पोरबंदर एवं वलसाड में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। इसी बीच गुजरात सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता नितिन पटेल ने बताया, हमने सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रपए मुआवजा देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा हमने यह भी फैसला लिया है कि प्रभावित इलाकों में लोगों को आगामी 10 दिनों तक नकद राशि भी दी जाएगी।

Latest India News