1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रक्षा मंत्री ने की एनएसए, सेना प्रमुखों के साथ बैठक

रक्षा मंत्री ने की एनएसए, सेना प्रमुखों के साथ बैठक

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने उत्तरी पंजाब के पठानकोट में शनिवार तड़के वायु सेना के अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत

To review security situation Defense minister met NSA,...- India TV Hindi
To review security situation Defense minister met NSA, Chiefs

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने उत्तरी पंजाब के पठानकोट में शनिवार तड़के वायु सेना के अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट शहर में हुए आतंकवादी हमले में भारतीय वायुसेना के दो सुरक्षा जवान शहीद हो गए, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया।

यहां मुठभेड़ शनिवार तड़के करीब तीन बजे शुरू हुई थी, जो सुबह आठ बजे तक चलती रही। इसके बाद पूर्वाह्न् 11.30 बजे तक शांति रही। लेकिन इसके बाद फिर गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के मद्देनजर तलाशी अभियान जारी है।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पठानकोट में वायुसेना के अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के बाद कहा कि भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन आतंकवाद का माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत, पाकिस्तान सहित सभी देशों के साथ अच्छे और दोस्ताना संबंध चाहता है। गृह मंत्री ने कहा, "पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है। हम शांति चाहते हैं, लेकिन भारत पर हुए किसी भी आतंकवादी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा।"

पठानकोट वायु सेना अड्डे पर भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से की गई तत्काल व उचित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यदि सुरक्षाबलों ने तत्काल कार्रवाई न की होती तो हालात बदतर हो सकते थे। उन्होंने कहा, "हालात बदतर हो सकते थे। सुरक्षा बलों ने जिस दिलेरी के साथ आतंकवादियों का मुकाबला किया, मैं उसकी प्रशंसा करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।" उन्होंने हालांकि मुठभेड़ के दौरान शहीद या घायल होनेवाले भारतीय सुरक्षाबलों की संख्या बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अभियान खत्म होने तक इस बारे में कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

Latest India News