1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घने कोहरे में लिपटी दिल्ली, 64 ट्रेनें रद्द

घने कोहरे में लिपटी दिल्ली, 64 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शुक्रवार को घने कोहरे में लिपटी रही। दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई, जिसके चलते 64 ट्रेनें रद्द हो गईं। उत्तरी रेलवे के अनुसार, दिल्ली और उसके आसपास घना कोहरा

fog- India TV Hindi
fog

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शुक्रवार को घने कोहरे में लिपटी रही। दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई, जिसके चलते 64 ट्रेनें रद्द हो गईं। उत्तरी रेलवे के अनुसार, दिल्ली और उसके आसपास घना कोहरा होने की वजह से 10 अन्य ट्रेनें निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि दिन में आंशिक रूप से बदली छाने की संभावना है, जबकि शाम में फिर से कोहरा घिरने के आसार हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से कहा गया, "सुबह में घना कोहरा था। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।" सुबह 8.30 बजे वातावरण में 95 फीसदी आद्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 13.6 डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Latest India News