दिल्ली: स्कूल के सेप्टिक टैंक में डूबने से मासूम की मौत
दिल्ली: स्कूल के सेप्टिक टैंक में डूबने से मासूम की मौत
India TV News Desk
Published : Jan 30, 2016 04:44 pm IST, Updated : Jan 30, 2016 04:45 pm IST
नई दिल्ली: दिल्ली के बड़े नामी स्कूल में पहली क्लास के एक स्टूडेंट की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना दिल्ली के वसंतकुंज इलाके
septic tank
नई दिल्ली:दिल्ली के बड़े नामी स्कूल में पहली क्लास के एक स्टूडेंट की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना दिल्ली के वसंतकुंज इलाके के एक स्कूल की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना दोपहर की है। पुलिस का कहना है स्कूल प्रशासन ने मामले की जानकारी देर से पुलिस को दी।
आपको बता दें कि दो दिन पहले भी दिल्ली के एक स्कूल में सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्चे की मौत का मामला सामने आया था।