A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में दिनदहाड़े हत्या, स्कूटी से जा रही स्कूल जा रही टीचर को सरेआम गोलियों से भूना

दिल्ली में दिनदहाड़े हत्या, स्कूटी से जा रही स्कूल जा रही टीचर को सरेआम गोलियों से भूना

मृतका की पहचान बवाना गांव निवासी सुनीता के रूप में हुई है। बाइक पर सवार हमलावरों ने स्कूटी से स्कूल जा रही शिक्षिका की स्कूटी को रोकते हुए हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।

<p>Representational pic</p>- India TV Hindi
Representational pic

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने 41 वर्षीय स्कूल शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान बवाना गांव निवासी सुनीता के रूप में हुई है। बाइक पर सवार हमलावरों ने स्कूटी से स्कूल जा रही शिक्षिका की स्कूटी को रोकते हुए हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) रजनीश गुप्ता ने बताया, ‘‘पुलिस को सुबह करीब आठ बजे फोन आया कि रोहिणी के बवाना इलाके में गोली चलने की घटना घटी है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक स्कूल शिक्षिका को तीन गोली मारी गई हैं और काफी खून बह रहा है। महिला को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’

डीसीपी ने बताया कि पोस्ट-मॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। आगे जांच जारी है।

Latest India News