नई दिल्ली: नई दिल्ली के मंडी हाउस में बनी FICCI ऑडिटोरियम भवन परिसर में म्युजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। टॉप फ्लोर से शुरू हुई आग ने देखते-देखते पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियों को लगाना पड़ा। आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए 6 फायरमैन गंभीर रूप से घायल हो गए।
केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने FICCI बिल्डिंग का मुआयना करने के बाद देश में मौजूद सभी म्यूजियम के फॉयर ऑडिट करने के आदेश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले उपरी मंजिल पर लगी लेकिन आग काबू में आने के बजाए भड़कती ही चली गई। धीरे-धीरे आग नीचे की मंजिल पर फैलने लगी। भीषण आग ने धीरे-धीरे इस 6 मंजिला बिल्डिंग को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया। एहतियात के तौर पर आस पास के इलाके से गाड़ियों को तानसेन मार्ग पर आने से रोक दिया गया।
FICCI बिल्डिंग में किन वजहों से आग लगी इसके बारे में अभी पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता है। बताया जा रहा है कि जिस समय फिक्की की बिल्डिंग में आग लगी उस समय बिल्डिंग में कोई नहीं था। फिलहाल आग को बुझाने का काम जारी है।
Latest India News