1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: जंगपुरा में पार्किंग के भूतल में लगी आग, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

दिल्ली: जंगपुरा में पार्किंग के भूतल में लगी आग, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

नई दिल्ली: दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा इलाके में आज नगर निगम की एक कार पार्किंग के भूतल में लगी आग में चार लोग बुरी तरह झुलस गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह

fire- India TV Hindi
fire

नई दिल्ली: दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा इलाके में आज नगर निगम की एक कार पार्किंग के भूतल में लगी आग में चार लोग बुरी तरह झुलस गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9:50 मिनट की है, जिसके बाद दमकल की तीन गाडि़यां, एम्बुलेंस और त्वरित प्रतिक्रिया दल मौके पर रवाना हो गए।

उन्होंने साथ ही बताया कि घायलों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी आशंका है कि शॉट सर्किट के कारण एमसीडी की कार पार्किंग के भूतल में आग लग गयी।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में लापरवाही का एक मामला दर्ज किया जाएगा।

Latest India News