नई दिल्ली: इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि दिल्ली के तिलक नगर थाने के ठीक बाहर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ होती है और लड़की इसका विरोध तक नहीं कर पाती। आसपास खड़े तमाम लोगों में से कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आता। यह सब कुछ पंजाबी बाहुल्य क्षेत्र में हुआ जिनसे हम थोड़ा सभ्य होने की उम्मीद करते हैं, लेकिन छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को शर्मिंदगी तक महसूस नहीं हुई और वो पूरी अकड़ के साथ अपनी बाइक पर बैठा रहा।
जसलीन कौर के स्टेटस के मुताबिक-
उस व्यक्ति ने मुझ पर भद्दे कमेंट पास किए। करीब 8 बजे शाम का वक्त था और तिलक नगर क्षेत्र में अग्रवाल के पास थी...वो अपनी सिल्वर रॉयल एनफील्ड पर था जिसका नंबर DL 4S CE 3623 था। जसलीन ने बताया कि जब मैने उस लड़के से कहा कि वो उसकी तस्वीर ले रहा है और वो पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने जा रही है तो उसने कहा, “जो कर सकती है कर ले, कंप्लेंट कर के दिखा फिर देखियो क्या करता हूं मैं।”
उसने कहा कि उससे ज्यादा हैरानी की बात यह थी कि वहां पर काफी सारे लोग खड़े थे और वो सुन रहे थे कि वो कितनी गंदी बात बोल रहा था लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं कहा। कोई भी मेरी मदद को आगे नहीं आया। इस लड़की ने अपने साथ हुई आपबीती फेसबुक पर भी साझा की है।
Latest India News