1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली सरकार कराएगी 1984 के दंगा पीडि़तों की कालोनियों की मरम्मत

दिल्ली सरकार कराएगी 1984 के दंगा पीडि़तों की कालोनियों की मरम्मत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित उन कालोनियों की मरम्मत का काम शुरू करेगी जहां 1984 के दंगा पीडि़तों के परिवार रहते हैं।

kejriwal- India TV Hindi
kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित उन कालोनियों की मरम्मत का काम शुरू करेगी जहां 1984 के दंगा पीडि़तों के परिवार रहते हैं। केजरीवाल ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) को आठ क्षेत्रों में मरम्मत का काम शुरू करने का निर्देश दिया है।

निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में किया गया। बैठक में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, दिल्ली सरकार इस कार्य के लिए धनराशि मुहैया कराएगी और प्रारंभिक अनुमान 10 करोड़ रूपये है जिसे वास्तविक अनुमान के आधार पर संशोधित किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि बैठक में यह बताया गया कि कालोनियों में साझा सुविधिाओं की मरम्मत की तत्काल जरूरत है। ये कालोनियां तिलक विहार, गढ़ी, रघुबीर नगर, संगम पार्क, जहांगीर पुरी, जीटी रोड शाहदरा, कालकाजी और मादीपुर में स्थित हैं।

Latest India News