नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है और उनके घर से पांच लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
सीबीआई सूत्रों ने आज बताया कि सरस्वती विहार के एसडीएम राहुल अग्रवाल को गुरुवार को तीन लोगों के साथ 50 हजार रुपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया।
राहुल अग्रवाल दिल्ली, अंडमान-निकोबार द्वीप सिविल सेवा (दानिक्स) के 2012 बैच के अधिकारी हैं। अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके घर पर छापेमारी के दौरान सीबीआई को बड़ी मात्रा में नकद राशि मिली।
Latest India News