नई दिल्ली: डेंगू के बढ़ते मामलों से निपटने के वास्ते व्यापक प्रयास शुरू करते हुए दिल्ली सरकार ने 3 अस्पतालों को शामिल किया है जो पूरी तरह से संचालित नहीं हुआ है और बुखार तथा मच्छर जनित बीमारी के मरीजों के लिए 600 नये बेड शुरू करने का निर्देश दिया है।
ये 3 सरकारी अस्पताल जनकपुरी, अशोक विहार और ताहिरपुर इलाके में है।
दिल्ली सरकार के मुताबिक इन अस्पतालों में बेड की क्षमता नहीं है और इन परिसरों में बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं ही प्रदान की जाती है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए हाल में 1,000 नये बेड का निर्देश दिया।
Latest India News