1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली सरकार ने उबर कैब के लाईसेंस की अर्जी की खारिज

दिल्ली सरकार ने उबर कैब के लाईसेंस की अर्जी की खारिज

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने उबर और दो अन्य टैक्सी सेवा प्रदातोओं की लाईसेंस की अर्जी को खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि रविवार को गुड़गांव में एक उबर कैब चालक ने गाड़ी के

दिल्ली सरकार ने की उबर...- India TV Hindi
दिल्ली सरकार ने की उबर कैब की लाईसेंस अर्जी खारिज

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने उबर और दो अन्य टैक्सी सेवा प्रदातोओं की लाईसेंस की अर्जी को खारिज कर दिया है।

गौरतलब है कि रविवार को गुड़गांव में एक उबर कैब चालक ने गाड़ी के अंदर महिला को जबरन किस करने की कोशिश की थी।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर विनोद को कल गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया। लेकिन यहां से उसे जमानत मिल गई थी।

पुलिस ने आरोपी की स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त कर ली थी। पुलिस की एक टीम ने कार की जांच की है। विनोद करीब एक माह से कंपनी में काम कर रहा है। उसने चार मई को उबर कैब में नौकरी शुरू की थी। बुधवार को मामला दर्ज होने के बाद देर रात गुड़गांव पुलिस की एक टीम वेस्ट साया नगर स्थित विनोद के घर पर उसकी तलाश में गई थी लेकिन वह नहीं मिला। पीडित लड़की की शिकायत पर गुड़गांव के सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज किया गया है।

6 महीने पहले भी ऐसी ही एक वारदात सामने आई थी जिसमें एक महिला के साथ उबर कैब में कार चालक ने दुष्कर्म किया था।

दिसंबर 2014 में 27 वर्षीय एक वित्तीय परामर्शदाता के साथ उबर के एक ड्राइवर द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किए जाने की घटना के बाद इस कैब सेवा पर राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिबंध लगा दिया गया।

एसोसिएशन ऑफ रेडियो टैक्सी इंडिया ने इन हालात को ‘चिंताजनक’ बताते हुए इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Latest India News