1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किफायती 5 सितारा होटलों के मामले में दिल्ली शीर्ष पर

किफायती 5 सितारा होटलों के मामले में दिल्ली शीर्ष पर

मुंबई: विश्व में कम कीमत में अधिक सुविधाएं देने वाले 5 सितारा होटलों के मामले में दिल्ली शीर्ष पर है जहां 2015 की पहली छमाही में भारतीय यात्रियों को 9,433 रुपए प्रति रात्रि पर ठहरने

किफायती 5 सितारा...- India TV Hindi
किफायती 5 सितारा होटलों के मामले में दिल्ली शीर्ष पर

मुंबई: विश्व में कम कीमत में अधिक सुविधाएं देने वाले 5 सितारा होटलों के मामले में दिल्ली शीर्ष पर है जहां 2015 की पहली छमाही में भारतीय यात्रियों को 9,433 रुपए प्रति रात्रि पर ठहरने की सुविधा की पेशकश की गई। होटल्स डॉट कॉम की नवीनतम होटल प्राइस इंडेक्स (एचपीआई) रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के बाद मुंबई दूसरे पायदान पर रहा जहां पांच सितारा होटलों में रोज का औसत किराया 9,638 रुपए रहा।

एचपीआई होटल के किराए को लेकर एक नियमित रिपोर्ट पेश करता है जिसमें किराए में उतार-चढ़ाव पर पैनी नजर रखी जाती है। साथ ही इसमें ऐसे किराए के पीछे की वजह की भी पड़ताल की जाती है। जर्मनी की राजधानी बर्लिन 10,316 रुपए प्रति रात के किराए के साथ तीसरा सबसे अच्छा गंतव्य रहा, जबकि तुर्की में इस्तांबुल 10,812 रुपए प्रति रात के किराए के साथ चौथे पायदान पर रहा। चार सितारा होटलों के किराए के मामले में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता ने 5,662 रुपए प्रति रात के किराए की पेशकश की और वह पहले पायदान पर रहा, जबकि 5,884 रुपए प्रति रात के साथ दिल्ली दूसरे पायदान पर रहा।

Latest India News