नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के 5 अन्य नेताओं को वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में नोटिस जारी किया। न्यायालय ने केजरीवाल, कुमार विश्वास, राघव चड्ढा, संजय सिंह व दीपक वाजपेयी से अगले साल 5 फरवरी तक जवाब मांगा है।
अरुण जेटली ने उन पर आप नेताओं द्वारा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ(डीडीसीए)में हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाने पर क्षतिपूर्ति के रूप में 10 करोड़ रुपये की मांग की है। जेटली ने इन सभी के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया है। जेटली का कहना है कि आप नेताओं के बयान से उनकी छवि को 'अपूरणीय क्षति' पहुंची है। जेटली 2013 तक कुल 13 वर्ष के लिए DDCA के अध्यक्ष रहे थे।
केजरीवाल की मांग है कि DDCA मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जेटली को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या उन्हें हटा देना चाहिए।
Latest India News