1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेदर्द दिल्ली: आइसक्रीम वाले को रौंदा, अस्पताल ले जाने के बहाने बीच रास्ते में फेंका

बेदर्द दिल्ली: आइसक्रीम वाले को रौंदा, अस्पताल ले जाने के बहाने बीच रास्ते में फेंका

नई दिल्ली: एक व्यक्ति ने अपनी कार से एक आइसक्रीम विक्रेता को कथित तौर पर टक्कर मार दी और उसे मंदिर मार्ग इलाके के एक अस्पताल ले जाने के बहाने बीच रास्ते फेंक दिया। पुलिस

accident- India TV Hindi
accident

नई दिल्ली: एक व्यक्ति ने अपनी कार से एक आइसक्रीम विक्रेता को कथित तौर पर टक्कर मार दी और उसे मंदिर मार्ग इलाके के एक अस्पताल ले जाने के बहाने बीच रास्ते फेंक दिया।

पुलिस ने कहा कि आइसक्रीम विक्रेता अमृतलाल 9 अगस्त को रात करीब 11:30 बजे कालीबाड़ी स्थित अपने घर जा रहा है, तभी गोल मार्केट चौराहे पर सुरजीत कुमार ने अपनी कार से उसे टक्कर मार दी। अमृतलाल के साथी अंकुर और प्रत्यक्षदर्शी सुशील ने पुलिस को बताया कि वह कार उसे कई मीटर तक घसीट कर ले गई।

अमृतलाल के साथी घटनास्थल की ओर भागे और कार के नीचे फंसे अमृतलाल को खींचकर बाहर निकाला। कुमार ने दोनों को बताया कि वह अमृतलाल को आरएमएल अस्पताल ले जा रहा है, लेकिन बाद में उसने पेशवा रोड पर एमएस फ्लैट के पास पीड़ित को फेंक दिया और भाग गया।

आईपीसी की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुशील ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें अमृतलाल नहीं मिला। बाद में पुलिस ने अमृतलाल का शव 10 अगस्त को सुबह 6:30 बजे पेशवा रोड पर एमएस फ्लैटों के पीछे पड़ा पाया।

Latest India News