दिल्ली: यहां एक दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वकत की है जब पत्नी को वापस ले जाने के लिए पति अपने ससुराल पहुंचा था। इस दौरान पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, सास ने बीच-बचाव किया तो दामाद ने उसे गोली मार दी।
आरोपी ने जब सास को गोली मारी उस वक्त हत्या के वक्त मासूम बेटी मौके पर मौजूद थी। जिस मासूम को अभी जिंदगी और मौत का मतलब भी ठीक से नहीं पता होगा लेकिन छोटी सी उम्र में इसने वो खौफनाक मंजर देखा है जिसे ये शायद ही भूल पाए। मर्डर भी किसी और ने नहीं बल्कि इस मासूम के पापा ने ही किया।
वारदात दिल्ली के भारत नगर इलाके की है जहां पति-पत्नी के झगड़े के बीच दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। कत्ल का इल्जाम रमन बेनीवाल नामक शख्स पर है। रोहिणी में रहने वाला रमन पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। रमन और चांदनी ने करीब 12 साल पहले लव मैरिज की थी उनकी 2 बेटियां भी है। आरोपों के मुताबिक रमन को शराब पीने की लत थी और शक की वजह से पत्नी से झगड़ा करता था। करवाचौथ के अगले दिन चांदनी दोनों बेटियों के साथ मायके आ गई थी।
सास को गोली मारने के बाद रमन भागने की कोशिश करता है लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। वह अभी पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन वारदात के बाद से चांदनी का परिवार सदमे में है।
देखिए वीडियो-
Latest India News